सरगुजा

खीस्त राजा महोत्सव कल, नगर में निकलेगा विशाल जुलूस
25-Nov-2023 7:40 PM
खीस्त राजा महोत्सव कल, नगर  में निकलेगा विशाल जुलूस

अंबिकापुर,25 नवंबर। खीस्त राजा महोत्सव 26 नवम्बर को मनाया जाएगा। अम्बिकापुर में कैथोलिक खीस्तीय समुदाय द्वारा बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा तथा संत इग्नासियुस चर्च नमना के मसीही विश्वासीगण खीस्त राजा के सम्मान में शाँति जुलूस में सहभागी होंगे। 

यह जुलूस प्रात: 6 बजे बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा से प्रारंभ होकर इग्नासियुस चर्च नमना तक सम्पन्न होगा। यात्रा बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा से बिशप निवास से होकर उर्सुलाईन कोन्वेन्ट, आकाशवाणी चौक, गांधी चौक, खीस्तमिलन चौक, बाल सम्प्रेषणगृह तथा आयुर्वेदिक अस्पताल से होकर संत इग्नासियुस चर्च नमना तक पहुंचेगा।

संत इग्नासियुस चर्च नमना में खीस्त राजा महोत्सव की मुख्य पूजन धर्मविधि 8 प्रात: सम्पन्न होगी। पूजन विधि के मुख्य अनुष्ठाता अम्बिकापुर के धर्माध्यक्ष, माननीय बिशप स्वामी डा. अन्तोनिस बड़ा डी डी होंगे। उपस्थित गणमान्यों में खीस्तीय समुदाय के भूतपूर्व महाधर्माध्यक्ष पास्कल टोपनो, फा विलियम उरें विकर जेनरल, डॉ. अजय तिर्की महापौर, माननीय प्रबोध मिंज भूतपूर्व महापौर, फा. लुसियन कुजूर निर्देशक विद्यालय अम्बिकापुर धर्मप्रान्त, फा. जॉर्ज ग्रेगोरी कुजूर पल्ली पुरोहित बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा, फा. एल्फिज मिंज पल्ली पुरोहित संत इग्नासियुस चर्च नमना, फा. सुशील तिग्गा प्राचार्य संत जेवियर बी एड कॉलेज, फा. अमृतलाल टोप्पो रेक्टर संत जेवियर समुदाय, फा विनोद प्राचार्य संत जेवियर स्कूल, फा. पीटर खेस्स प्राचार्य संत जॉन्स हाई स्कूल, फा. जॉन जायसवाल प्रधानपाठक संत जॉन मिडिल स्कूल, फा. मुक्ति लकड़ा प्राचार्य जुबिली मेमोरियल स्कूल, सि. पलोरेन्स प्रोविन्शियल उर्सुलाईन, सि. ममता प्रशासक हॉलीक्रॉस अस्पताल केदारपुर, डॉ. सि. शान्ता जोसेफ प्राचार्या हॉलीक्रॉस कॉलेज अम्बिकापुर, सि जीवा प्राचार्या कार्मेल स्कूल, के साथ बड़ी संख्या में पुरोहितगण, धर्मबहनें तथा खीस्तीय विश्वासीगण होंगे।

वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सभी दोपहिया व चार पहिया वाहनों के पार्किंग हेतु संत इग्नासियुस चर्च नमना परिसर में व्यवस्था की गई है। नवापारा से प्रतिनिधिगण: अशोक एक्का, अनिमाप्रकाश केरकेट्टा, अमृत एक्का, अजय लकड़ा, अजित तिर्की, तेलेस्फोर खलखो, भानू खलखो, मरियानुस लकड़ा, बाल्टर कुजूर, मनोहर केरकेट्टा, रंजित खेस्स, नमना से प्रतिनिधिगण: सेलबेस्तर टोप्पो, फ्रांसिस जेवियर टोप्पो, विपिन किशोर मिंज, अजय सिबेस्तियन, अमित गिद्ध, फ्रांसिस मिंज, अनुज कुजूर, नवीन विल्सन, अनिल तिर्की, हेमन्त लकड़ा जॉनी एस. के., विकास बड़ा, प्रफुल केरकेट्टा, दीपक बेक।

पूजन विधि-संगीत संचालन फा अमित खलखो की अगुवाई में इग्नासियुस चर्च नमना के सदस्यों द्वारा, प्रवेश नृत्य बेदाग ईशमाता महागिरजा नवापारा द्वारा, बाइबिल जुलूस उर्सुलाईन स्कूल द्वारा, अर्पण नृत्य कार्मेल स्कूल द्वारा, तथा महाआरती संत अन्ना स्कूल बिरनीबेड़ा द्वारा किया जाएगा।

ज्ञात हो कि खीस्त राजा महोत्सव की शुरूआत संत पिता पीयुष दसवें ने 1925 में की थी। पहले यह पर्व अक्टूबर महीने के अंतिम रविवार को मनाया जाता था, परन्तु 1969 में संत पिता पॉल छठवें द्वारा संशोधित पूजन पद्धति की समय सारिणी में इसे खीस्तीय काथलिक पूजन पद्धति के सामान्य चक्र के अंतिम रविवार को रखा गया। इसी के साथ पूजन पद्धति का पुराना वर्ष समाप्त कर नया वर्ष प्रारंभ होता है।

यह विश्व स्तरीय उत्सव है जिसमें प्रभु ईसा का सम्मान सारी सृष्टि के स्वामी के रूप में किया जाता है। यह उत्सव रोमन काथलिक समुदाय के अलावा जी ई. एल., एग्लिकल चर्च तथा कई अन्य खीस्तीय समुदायों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। खीस्त राजा के आदर में भजन गाये जाते हैं तथा प्रार्थनामय शौतिपूर्ण शोभा यात्रा निकाली जाती है।


अन्य पोस्ट