सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 22 नवंबर। लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा के बनखेता मोड के पास एन एच 130 सडक़ मुख्य मार्ग में रोड ऊपर नीचे होने से अक्सर दुर्घटना हो रही है। रोड बनने के बाद एक तरफ की सडक़ 3 इंच नीचे दब जाने से बाइक सवार हमेशा गिर रहे हैं, जो कि दुर्घटना का मुख्य कारण सडक़ बन चुकी है। ग्रामीणों ने उक्त सडक़ सुधार कार्य के लिए मांग की है।
ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है यह सडक़ कभी भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है। नया मिट्टी डालकर सडक़ का निर्माण किया गया था जो कि कुछ महीना बीतने के बाद सडक़ 3 इंच नीचे दब गया है, जिससे बाइक सवार दुर्घटना में घायल हो रहे है।
ग्रामीण विक्रम सिंह, अमरदीप सिंह, गोविंद, रवि, अनिल आमिर, पंकज विकास व अन्य लोगों ने उक्त सडक़ सुधार कार्य के लिए मांग की है, अन्यथा सुधार कार्य नहीं होने पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।