सरगुजा
सीतापुर विस में इस बार भी मिलेगा कांग्रेस को आशीर्वाद-अमरजीत
17-Nov-2023 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,17 नवंबर। सीतापुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी खाघ एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने बूथ केंद्र पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया।
मतदान के बाद उत्साहित अमरजीत भगत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीतापुर विधानसभा में कांग्रेस को आजादी के बाद से आशीर्वाद मिल रहा है, इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा। श्री भगत ने कहा कि जनता जनार्दन भगवान है सीतापुर विधानसभा मेरा परिवार है यहां कभी संशय की स्थिति नहीं है।
चुनाव जीतने के प्रश्न पर श्री भगत ने कहा कि मेरा चेहरा देखकर आप लोग को नहीं लग रहा कि मैं चुनाव जीतूंगा या नहीं, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं. जनता मुझे आशीर्वाद देगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे