सरगुजा

प्रचार के दिख रहे अलग-अलग रंग, महिलाओं ने अमरजीत के समर्थन में बनाया गीत
10-Nov-2023 7:42 PM
प्रचार के दिख रहे अलग-अलग रंग, महिलाओं ने अमरजीत के समर्थन में बनाया गीत

सीतापुर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार और तेज कर दिया है। इस दौरान प्रचार के नए-नई रंग देखने को मिल रहे हैं। ठीक इसी तरह सीतापुर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत के कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने ख़ुद से गीत बनाकर गया और उनका आभार जताया।

अमरजीत भगत का कहना है ये जनता का प्यार है जो उन्हें मिल रहा है। इस बार भी जनता ही चुनाव लड़ रही है, इसलिए कार्यक्रमों में अलग-अलग तरह से लोग अपना आशीर्वाद और प्यार बना रहे हैं।


अन्य पोस्ट