सरगुजा

केंद्रीय सुरक्षा बल व सरगुजा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
09-Nov-2023 7:25 PM
केंद्रीय सुरक्षा बल व सरगुजा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अंबिकापुर, 9 नवंबर। शांतिपूर्ण मतदान के लिए आज सरगुजा पुलिस द्वारा सीतापुर थाना क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर रांजेंद मंडावी के नेतृत्व में थाना सीतापुर क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना सीतापुर से निकलकर  कान्हा पेट्रोल पंप होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंची, इसके बाद फ्लैग मार्च कदम चौक से निकलकर बाजार डांड पहुंचकर पुन: थाना पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च के माध्यम से आमनागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण का अहसास दिलाने के साथ साथ आसामजिक तत्वों को किसी भी अनैतिक गतिविधियों मे शामिल होना पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी गई।

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी मतदान प्रक्रिया से पूर्व शांति व्यवस्था हेतु जिले मे सख़्ती के साथ कार्रवाई की जा रही हैं, सभी थाना क्षेत्रो में वाहन चेकिंग अभियान स्थाई पिकेट के माध्यम से की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया हेतु लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान थाना सीतापुर से उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस जवान शामिल रहे।


अन्य पोस्ट