सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 नवंबर। मंत्री अमरजीत के समक्ष भाजपा के दर्जन भर व आप के 19 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।
मंत्री अमरजीत भगत के समक्ष भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर सरपंच चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, पंच बालेश्वर राम, नियम प्रजापति, बुद्धेश्वर सहित एक दर्जन भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवेश किया, वहीं आप पार्टी से कांग्रेस में विधानसभा प्रभारी प्रकाश गुप्ता,मेला एक्का सहित 19 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।
भाजपा एवं आप पार्टी से कांग्रेस में प्रवेश किए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे एवं मंत्री भगत के समर्थन में कार्य करेंगे।
भाजपा एवं आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश को लेकर मंत्री अमरजीत ने कहा कि यह सभी कांग्रेस के रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किए हैं,मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।