सरगुजा

मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक
08-Nov-2023 8:43 PM
मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक

मॉडर्न कान्वेंट स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 नवंबर।
एस. एम. पी. एजुकेशनल एण्ड चेरिटेबल मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा संचालित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में मतदान जागरूकता कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर शत - प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।

विद्यालय की प्राचार्य श्वेता सिन्हा ने सभी बच्चों को (वोट) मतदान के बारे में जानकारी दी एवं उसके महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जब एक बच्चा 18 वर्ष का हो जाता है तो उसकी पहचान एक नागरिक के रूप में हो जाता है तथा उसे अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार मिल जाता है और उस अधिकार को हम सब अपना कीमती वोट देकर उपयोग करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदान का महत्त्व हर व्यक्ति को समझना चाहिए। हर व्यक्ति के पास अपने वोट की शक्ति को अपने देश के प्रति इस्तेमाल करना चाहिए तथा ईमानदारी के साथ अपने देश के ईमानदार और नेक शासक उम्मीदवार को वोट देकर उसे विजय बनाना चाहिए ताकि देश के विकास में सुधार आ सके और, देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ सके।इसके पश्चात विद्यालय के छात्राओं के द्वारा मतदान जागरूकता विषय पर रंगोली भी बनाई गई तथा दीये जलाकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट