सरगुजा
यूपी के 3 आरोपी सरगुजा पुलिस के हत्थे चढ़े
अम्बिकापुर होते हुए फरार होने की फिराक में थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 नवंबर। बिलासपुर से एटीएम टेम्परिंग (छेड़छाड़) कर ठगी कर फरार होने वाले 3 अंतरराज्यीय आरोपियों को पकडऩे में सरगुजा पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस ने बताया कि बिलासपुर में ठगी करने के बाद अवैध हथियारों से लैस होकर अम्बिकापुर होते हुए फरार होने की फिराक में आरोपी थे, जिन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 01 देसी कट्टा, 01 जिंदा राउंड, 01 बटनदार चाकू 01 लोहा का चाकूनुमा हथियार, 77050/- रुपये नगद, 01 धातुनुमा पट्टी, 17 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल, 2 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, 01 ड्राइवर लाइसेंस एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक़ 4 अक्टूबर को सरगुजा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जिला बिलासपुर में एटीएम मशीन की टेम्परिंग कर ठगी करने के बाद चारपहिया वाहन महिंद्रा थार से अम्बिकापुर की ओर फरार हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के फरार होने के संभावित रास्तों में कड़ी नाकेबंदी की गई थी एवं घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सतत प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस टीम द्वारा कड़ी नाकेबंदी के पश्चात शहर के सभी होटल लॉज एवं आस पास के स्थलों की कड़ी जांच की जा रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को पेट्रोलिंग दौरान अंबिकापुर गौरव पथ रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के पास काले रंग की संदिग्ध महिंद्रा थार खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन महिंद्रा थार की घेराबंदी कर वाहन में बैठे संदिग्धों को पकडक़र पूछताछ की गई।
संदिग्धों द्वारा अपना नाम साहिल खान (21) उत्तरप्रदेश, निषाद अहमद (29) उत्तरप्रदेश, मोहम्मद अतहर (29) उत्तरप्रदेश का होना बताये। संदिग्धों की तलाशी लेने पर 01 देसी कट्टा, 01 जिंदा राउंड 01 बटनदार चाकू 01 लोहा का चाकूनुमा हथियार 77050 /- रुपये नगद, 01 धातुनुमा पट्टी, 17 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल, 2 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, 01 ड्राइवर लाइसेंस एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया।
आरोपियों से उक्त बरामद कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू, नगद रकम के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर जिला बिलासपुर में एटीएम मशीन की टेम्परिंग कर ठगी करते हुए अम्बिकापुर की ओर आना स्वीकार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली में अपराध 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपियों द्वारा जिला बिलासपुर सहित अन्य जिलों एवं प्रान्त में कई घटनाये की गई हैं, मामले मे अग्रिम जांच एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं. मामले की सूचना बिलासपुर पुलिस को भेजी गई है।