सरगुजा

ग्रामीणों ने कहा मतदान जरूर करेंगे, मतदान बहिष्कार से किया इंकार
03-Nov-2023 8:54 PM
ग्रामीणों ने कहा मतदान जरूर करेंगे, मतदान बहिष्कार  से किया इंकार

अम्बिकापुर, 3 नवंबर। लखनपुर विकासखंड के ग्राम तुरगा के साचरघाट मोहल्ला में ग्रामीण महिलाओं द्वारा मतदान के बहिष्कार की खबर संज्ञान में आते ही स्थानीय प्रशासन गांव में पहुंचा और ग्रामीणों से इस विषय पर बात की। जहां ग्रामवासियों ने मतदान बहिष्कार की बात से इंकार किया है। 

संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मार्गदर्शन में तहसीलदार लखनपुर, राजस्व निरीक्षण एवं हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द सडक़ निर्माण कराए जाने के उनकी मांग है, इस संबंध में मतदान बहिष्कार की बात निराधार है। स्थानीय प्रशासन से चर्चा उपरांत ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा मतदान अवश्य किया जाएगा। मौके पर टीम द्वारा पंचनामा तैयार किया और ग्रामीणों ने भी मतदान अवश्य करने पर सहमति दी।


अन्य पोस्ट