सरगुजा

प्रत्याशी राजेश अग्रवाल का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत
27-Oct-2023 8:06 PM
 प्रत्याशी राजेश अग्रवाल का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 अक्टूबर।
भाजपा अंबिकापुर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल का अंबिकापुर भाजपा कार्यालय आगमन पर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। फूल,माला, पटाखों के साथ राजेश अग्रवाल के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी केंद्रीय व प्रदेश संगठन नेतृत्व ने मुझे नहीं बल्कि हर एक भाजपा कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। मैं आम जनता की सेवा के लिए जी जान समर्पित कर दूँगा तथा आप सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट