सरगुजा
कट्टा लहराते युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
26-Oct-2023 8:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर, 26 अक्टूबर। बुधवार को नगर में सरेआम कट्टा लहराते एक युवक को लखनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय सिंह पैकरा (30) कोरजा नवापारा विजयादशमी दशहरा के रोज़ लखनपुर में रात करीब 8-9 बजे सरेआम कट्टा लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था। इसकी सूचना प्रत्यक्ष दर्शियों ने थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच उक्त युवक को कट्टा सहित दबोच लिया। तथा 25 आम्र्स एक्ट के तहत युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है युवक आदतन बदमाश एवं नशा करने का आदी है तथा चोरी के जुर्म में सजा काट चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे