सरगुजा
ट्रांसफार्मर चोरी, मोहल्ला अंधेरे में
23-Oct-2023 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर, 23 अक्टूबर। लखनपुर विकासखंड के बगदेवा पारा में लगे 16 केवी ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली, जिससे मोहल्ला अंधेरे में हो गया।
बगदेवा पारा सडक़ किनारे लगे ट्रांसफार्मर को बीती रात को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया।
रात को जब लाइन कटी तो मोहल्लेवासी फाल्ट के कारण लाइन कटा होगा, पर सुबह उठे तो पता चला कि खंभे में लगे ट्रांसफार्मर को खोल कर अंदर में लगे समान को चोरी कर लिया गया है। इसकी जानकारी सरपंच केशव के द्वारा बिजली विभाग में दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे