सरगुजा

गांजा तस्करी, 2 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
23-Oct-2023 8:08 PM
गांजा तस्करी, 2 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 23 अक्टूबर।
गांजा की तस्करी करते 2 अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार है। थाना मणीपुर एवं विशेष पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रोड में सांडबार बैरियर के पास 2 संदिग्ध युवक गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संदेहियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। 

संदेहियों द्वारा अपना नाम मनोरंजन देहुरी (41 वर्ष) ओडिशा, सचिन मांझी (36 वर्ष) ओडिशा का होना बताया। दोनों संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर  लगभग 8 किलो गांजा किमती लगभग 55000/- रुपये बरामद किया गया।
 
आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर गांजा की तस्करी कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 


अन्य पोस्ट