सरगुजा
फुटबॉल स्पर्धा में तालापारा विजयी
23-Oct-2023 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 23 अक्टूबर। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा दशहरा ग्राउंड में सुबे कुमार स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें तालापारा एक गोल से विजयी हुई।
मैच का फाइनल मुकाबला सोमवार दोपहर 3 बजे स्टार्ट किया गया था, जिसमें तोमर व तालापारा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जहां तालापारा एक गोल से विजई हुई। उसे प्रथम इनाम 45000 एवं शील्ड कप दी गई। द्वितीय इनाम 25000 एवं शील्ड कप दी गई।
मुख्य अतिथि प्रेमानंद तिग्गा,अजीत सिंह,सरपंच जुद्वानी,सुनील सिंह,सरपंच पति विशंभर सिंह,विक्रम सिंह,दिलीप सिंह,गिरीश सिंह,हरीश सोनी,राकेश साहू,संयोजक नैना सिंह,अध्यक्ष अजय सिंह,मोनू,दीपेंद्र,विपिन,बंटी समस्त युवा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे