सरगुजा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कल
20-Oct-2023 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 अक्टूबर। 21 अक्टूबर को रामानुज क्लब मैदान, जिला चिकित्सालय के सामने अम्बिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अम्बिकापुर नगर द्वारा बौद्धिक एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया है।
संघ के नगर कार्यवाह अनुज दुबे ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 2.30 बजे तक एकत्रीकरण के लिए आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चंद्रशेखर देवांगन प्रांत कार्यवाह का उद्बोधन होगा।
इसके पश्चात नगर पथ संचलन का मार्ग रामानुज क्लब मैदान से सरगुजा विश्वविद्यालय, मुख्य डाकघर, ब्रम्ह मंदिर, बसंत लाल मार्ग, बोदेला दवा दूकान, जय स्तम्भ चौक, अग्रसेन चौक, लेजर हॉस्पिटल होते हुए रामानुज क्लब मैदान तक किया जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने समय से पूर्व सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे