सरगुजा

रामचरित मानस गान स्पर्धा, 57 टीमों ने लिया हिस्सा
20-Oct-2023 8:43 PM
रामचरित मानस गान स्पर्धा,  57 टीमों ने लिया हिस्सा

अंबिकापुर, 20 अक्टूबर। विजयादशमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। विजयादशमी महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष रामचरित मानस गान प्रतियोगिता व शैला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाता है, जिसमें 17 अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सभागार में रामचरित मानसगान प्रतियोगिता प्रारंभ की गई, जिसमें 57 टीमों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 

सरगुजा संभाग के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से टीम अंबिकापुर पहुंची प्रतियोगिता दो दिन चली 17 व 18 अक्टूबर को अलग-अलग प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

राम चरित्र मानस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्री राम गीता मानस परिवार धरती पारा, द्वितीय स्थान पर संतोषी मानस मंडली देवधाम खोपा व मानस मंडली छोटे कलुवा खडग़ावां व तृतीय स्थान पर प्रगति मानस परिवार रनई कोरिया, राम जानकी मानस परिवार महुवापारा कोरिया व नव युवक मानस मंडली सत्यनगर सूरजपुर विजेता रहे। मानस प्रतियोगिता के पश्चात 21 अक्टूबर को शैला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कलाकेंद्र मैदान में होगा। 

कलाकेंद्र मैदान में शैला नृत्य स्पर्धा आज  विजयादशमी महोत्सव के द्वितीय चरण में आज कलाकेंद्र मैदान में शैला नृत्य प्रतियोगिता होगी, जिसमें दूरदराज से आये ग्रामीणों द्वारा अपना नृत्य दिखा कर सरगुजा की संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें 50 से अधिक दल प्रतिभागी में आने की संभावना है। शैला नृत्य प्रतियोगिता में दलों के प्रदर्शन को देख कर विजेता का निर्णय प्रेस क्लब के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

मानस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक मंडली महेन्द्र यादव,इन्द्र प्रसाद राजवाड़े,प्रमोद कुमार राजवाड़े, विजेन्द्र अहीर,राजेन्द्र प्रसाद राजवाड़े व मानस प्रतियोगिता के मुख्य प्रभारी महेन्द्र अग्रवाल, प्रयागराज साहू, दीपक कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल एवं सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी, नागरिक समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, आदित्येश्वेर शरण सिंह देव,राकेश गुप्ता,शफ़ी अहमद,आलोक दुबे, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, करता राम गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, संजय मित्तल,ललन प्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह टुटेजा,शुभम अग्रवाल, मोनू अग्रवाल,संदीप जैसवाल सीनू, दुतेन्द्र मिश्रा, जे.पी.श्रीवास्तव,विशाल गोस्वामी, प्रवीण गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, सूर्य प्रकाश साहू, भारत सिंह सिसोदिया, नीरज पांडे, मधुसूदन प्रसाद शुक्ला,राजेश कश्यप,आकाश गुप्ता, किशोर शर्मा, दिब्यांशु केशरी, तपन अग्रवाल, आयुष पांडे, दीपक ठाकुर,वेदांत तिवारी,चंचल प्रसाद गुप्ता,जय प्रकाश त्रिपाठी,मंजुषा भगत, देवकी त्रिपाठी, किरण सोनी,शिल्पी केशरी  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट