सरगुजा

सूने मकान का ताला तोडक़र नगद सहित लाखों के जेवर पार
19-Oct-2023 9:37 PM
सूने मकान का ताला तोडक़र नगद सहित लाखों के जेवर पार

अंबिकापुर, 19 अक्टूबर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ दूर पर स्थित मायापुर निवासी एसईसीएल कर्मी राकेश सोनी के सूने घर से चोरों ने 30 हजार रुपए नगद और  8 से 10 लाख रुपए मूल्य का सोने चांदी का जेवरात पार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मायापुर निवासी राकेश सोनी एसईसीएल कर्मचारी है। राकेश सोनी ने पुलिस को बताया कि वे चिरमिरी में नौकरी करते हैं, और पत्नी के साथ वहीं निवास करते हैं। 16 अक्टूबर को बड़े भाई ने राजेश सोनी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार जब अंबिकापुर घर पहुंचा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने घर की जांच की तो पाया कि चोरों ने नगद रकम सहित आलमारी में रखा सोने चांदी का सारा जेवरात पार कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।


अन्य पोस्ट