सरगुजा

भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर
18-Oct-2023 8:50 PM
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर

अंबिकापुर, 18 अक्टूबर। सीतापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। भाजपा प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने को लेकर बिहारी लाल तिर्की ने यह याचिका दायर की है।

भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो सीतापुर विधानसभा से खाद्य मंत्री अमरजीत के प्रतिद्वंदी है। उल्लेखनीय है कि अमरजीत भगत सीतापुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं।  इस बार बीजेपी की ओर से युवा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो मैदान में हैं।


अन्य पोस्ट