सरगुजा
विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,17 अक्टूबर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अंबिकापुर में अकाल अकादमी बडू साहब बोर्डिंग स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा परंपरागत तांती साजों के द्वारा विभिन्न रागों में गुरु वाणी का शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया।
अंबिकापुर की संगत के लिए नूतन एवं अनोखा अनुभव था। गुरबाणी गायन की यह शैली संतों के हृदय में गहरा प्रभाव छोड़ गई। इसके अलावा स्कूल के स्टाफ के द्वारा बडू साहब बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई के अलावा विद्यार्थियों को खेलकूद मार्शल आर्ट और संगीत की शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई।
यह संस्थान सीबीएसई कैंब्रिज आईबी आदि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से संबंद्ध है। संध्या 4 से लेकर 6 बजे तक बच्चों को गुरमत कैंप लगाकर गुरुओं के द्वारा बताई गई शिक्षा दी गई और सडक़ में आकस्मिक तौर पर सामाजिक तत्वों से गिर जाने पर स्वयं की रक्षा कैसे की जाए, उसके बारे में भी जानकारी दी गई। यह जानकारी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह सोढ़ी एवं जगदीप सिंह छाबड़ा रिंकू ने दी है।