सरगुजा

दुर्गा-पूजा महोत्सव : रंगोली से बिखेरी प्रतिभा, रस्सी खींच में दिखाया दमखम
17-Oct-2023 8:44 PM
दुर्गा-पूजा महोत्सव : रंगोली से बिखेरी प्रतिभा,  रस्सी खींच में दिखाया दमखम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,17 अक्टूबर।
प्रतिवर्ष की भांति अनोखी सोच संस्था द्वारा आयोजित दुर्गा-पूजा महोत्सव में रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आज रंगोली एवं रस्सी खींच प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सरगुजा संभाग के दूरस्थ अंचलों से प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया।

रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनकी प्रतिभा का आंकलन करने में निर्णायक मंडल में प्रमुख रूप से सीमा शर्मा, बिन्नी त्रिपाठी, हेलेना नायर, दीपमाला सिंह ने महती भूमिका निभाई एवं विजेताओं का चयन करके सुरक्षित रख लिया, जिसे फाइनल के दिन घोषित किया जाएगा। 

इसी तारतम्य में महिलाओं हेतु आयोजित रस्सी खींच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ 32 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें विजेता के रूप में क्रमश: सुशीला ग्रुप शंकरगढ़ प्रथम एवं सुन्दरी साहू मणिपुर ग्रुप घोषित हुईं।  रस्सी खींच प्रतियोगिता इतनी रोचक एवं संघर्षशील रही कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देखते रह गए। 

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन सिंह, डॉ. स्मिता परमार, डॉ. स्वप्निल विल्सन,  स्वाति शुक्ला,  संजय अम्बष्ट,  विद्यानंद मिश्रा, स्वरूप सिंह बाबरा उपस्थित थे। जिनका  संस्था के सदस्यों द्वारा यथोचित सम्मान किया गया। 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू, अभय साहू, पंकज चौधरी,भुनेश्वर साहू, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहू, संजू चटर्जी, मोती ताम्रकार, विशाल साहू, विकास साहू, अविनाश गुप्ता, गजानंद साहू, गोपी साहू, अनिल तिवारी, विक्की साहू, आकाश साहू, कार्तिक मिंज, निशांत जायसवाल, नीरज साहू, रूपेश साहू, रमेश साहू एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट