सरगुजा

वेद प्रकाश भाजपा छोडक़र वापस कांग्रेस में
17-Oct-2023 8:33 PM
वेद प्रकाश भाजपा छोडक़र वापस कांग्रेस में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,17 अक्टूबर।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य एवं जिला कार्य समिति सदस्य वेद प्रकाश शर्मा बेदी ने भाजपा छोड़ कर वापस कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के समक्ष उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। घर वापसी पश्चात उन्होंने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओ का कद्र नहीं है। कांग्रेस में शामिल होकर अपने घर लौट आने जैसी खुशी मिल रही है।सब मिलकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को बड़े अंतर से जिताएंगे।प्रदेश में फिर से दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।


अन्य पोस्ट