सरगुजा
महाराजा अग्रसेन के दरबार का जीवंत प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,15 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन जी की 5147 वीं जयंती पर नगर में रविवार को विविध आयोजन हुए। अग्रवाल सभा की ओर से दस दिनों से आयोजित महोत्सव का देर शाम रंगारंग समापन हुआ। जयंती पर शहर में गाजे-बाजे के साथ महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के दरबार का जीवंत प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
जयंती के मौके पर सुबह पांच बजे अग्रसेन भवन से प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर भ्रमण के बाद वापस अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। सुबह साढ़े आठ बजे भगवान अग्रसेन की महाआरती व यज्ञ- हवन संपन्न हुआ। पूजा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। दोपहर तीन बजे महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
धमाल पार्टी के साथ अग्रसेन भवन से निकली शोभायात्रा अग्रसेन चौक, पैलेस रोड, राम मंदिर रोड, संगम चौक, महामाया चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची, वहां भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजय मित्तल द्वारा माल्यार्पण किया गया। शोभा यात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
10 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 60 से अधिक प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें चित्रकारी, फैशन शो, पारंपरिक वेशभूषा,अग्रसेन महाराज की जय लिखो,गोवर्धन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के साथ युवाओं ने भी भाग लिया। फैशन शो प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बालिकाओं ने आकर्षक वेशभूषा में रैंप वॉक किया।
इस मौके पर अंबिकापुर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल,उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल,सचिव संजय अग्रवाल,सहसचिव घनश्याम गर्ग,सहसचिव पवन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, लेखा परीक्षक राजेश अग्रवाल,प्रवक्ता मनोज अग्रवाल, हीरालाल गर्ग,घनश्याम दास अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,मनोज जैन,जनम अग्रवाल, सुनील केडिया,प्रदीप अग्रवाल,हेमंत गर्ग,मुकेश अग्रवाल,राकेश सिंघल,आशीष तायल,दीपक गर्ग,अमरजीत अग्रवाल,दिनेश गोयल,विकास अग्रवाल,विशाल अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,रवि गर्ग,राहुल गर्ग,संजय गोयल,अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,मुकेश मित्तल,विनोद गोयल, सुशील अग्रवाल,विजय अग्रवाल,दुर्गेश अग्रवाल,सतीश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,मुकेश मित्तल,विनोद गोयल, आयुष अग्रवाल,रिषभ मित्तल,यश गर्ग,विनोद गोयल,साहिल मित्तल,आदित्य अग्रवाल,शिवम गर्ग,तनिष्क गर्ग,अतुल बंसल,विदित अग्रवाल सहित काफी संख्या में अग्रवाल सभा के महिला एवं पुरुष मौजूद थे।