सरगुजा

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
15-Oct-2023 10:03 PM
गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

अंबिकापुर, 15 अक्टूबर। पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी किमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को सीतापुर पुलिस टीम द्वारा बिशुनपुर पुलिस जांच नाका में पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम मंगारी से सीतापुर की ओर जा रही ऑटो को रुकवाकर चेक करने पर ऑटो से डेढ़ किलोग्राम गांजा प्राप्त हुआ।

ऑटो चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम शोभित राम यादव उम्र 48 वर्ष साकिन मंगारी बनियापारा सीतापुर का होना बताया। आरोपी से जब्त गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया।  आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना सीतापुर के अपराध एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट