सरगुजा

कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी की जांच
07-Oct-2023 9:51 PM
 कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी की जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 7 अक्टूबर। शनिवार को अंबिकापुर शहर के बड़े कारोबारी मुकेश अग्रवाल के यहां जीएसटी टीम ने कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की।

 जीएसटी की टीम ने कारोबारी मुकेश अग्रवाल के मुकेश पटाका दुकान, मुकेश प्लास्टिक दुकान सहित संभाग के सबसे बड़े लग्जरी होटल पर्पल ऑर्चिड में दबिश दी। समाचार लिखे जाने शाम 6 बजे तक रायपुर से पहुंची जीएसटी की टीम दस्तावेजों की छानबीन करने में जुटी हुई थी।


अन्य पोस्ट