सरगुजा
अन्य कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 अक्टूबर। अग्रवाल सभा अंबिकापुर के द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाई जा रही है, जिसमें 10 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत महोत्सव के दूसरे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय अग्रसेन भवन में किया गया। रक्तदान शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़ कर कर हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजय मित्तल एवं युवा मंच अध्यक्ष आयुष अग्रवाल ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। उसके उपरांत महिलाओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। लगभग 60 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान एकत्रित करने के लिए चिकित्सालय के ब्लड बैंक के उपस्थित चिकित्सकों द्वारा रक्त संग्रह किया गया, साथ ही अग्रसेन भवन के बाहर नारायण भोज प्रारंभ किया गया जो कि निरंतर जयंती महोत्सव तक चलता रहेगा।
आज सवेरे 6 बजे से घड़ी चौक से साइकिल रेस के रूप में प्रारंभ की गई, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रभारी प्रात: 5.30 बजे घड़ी चौक में एकत्रित हो गए थे। साइकिल रेस की शुरुआत घड़ी चौक से होते हुए संगम चौक संगम चौक से महामाया चौक महामाया चौक से सदर रोड होते हुए जय स्तंभ चौक के बाद अग्रसेन चौक और वहां से हमारे अग्रसेन भवन तक जो है साइकिल रेस की प्रतिस्पर्धा संपन्न हुई।
साइकिल रेस की जूनियर क से प्रथम विजेता आराध्या अग्रवाल, द्वितीय विजेता अक्षत अग्रवाल,सीनियर क से प्रथम स्थान पर अक्षत अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर केशव अग्रवाल रहे।
चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया था, जिसमें सब जूनियर वर्ग से प्रथम स्थान पर शिवांश अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर अविका बंसल एवं जूनियर वर्ग से प्रथम अंशिका अग्रवाल,द्वितीय रियांश अग्रवाल एवं सीनियर वर्ग से प्रथम साक्षी अग्रवाल, द्वितीय नेहा अग्रवाल विजेता रहीं।
उसके उपरांत सामाजिक नारा लिखो प्रतियोगिता में अंगदान देहदान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आस्था अग्रवाल एवं द्वितीय स्थान पर आर्यन गोयल व भावी अग्रवाल विजेता रहे। साथ ही सोडूकू प्रतियोगिता, कैरम प्रतियोगिता, विविध वेशभूषा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।