सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,7 अक्टूबर। संकुल केंद्र गुमगरा कला में संकुल केंद्र गुमगरा कला गुमगरा खुर्द, लटोरी एवं जमगला के द्वारा चयनित बच्चों को लेकर संकुल केंद्र गुमगरा कला में निबंध, कहानी ,कविता, चित्रकला, एव अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जहां की संकुल समन्वयक विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्य संपन्न हुआ।
संकुल स्तरीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक भागीरथी कुमार अजय,कविता लेखन प्रथम स्थान मुस्कान राजवाड़े ,द्वितीय स्थान संतोषी ,तीसरा स्थान ललिता, चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम स्थान साधना बघेल, द्वितीय स्थान भैया लाल ,तृतीय स्थान बिंदु ,कहानी प्रतियोगिता प्रथम स्थान संहिता राजवाड़े, द्वितीय स्थान अनीता, तृतीय स्थान समीर निबंध प्रतियोगिता प्रथम स्थान खेलन दास, द्वितीय स्थान चंदन राजवाड़े तृतीय स्थान सूर्य राजवाड़े ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रथम स्थान खुशबू ,द्वितीय स्थान लकी, तृतीय स्थान यश एवंइस कार्य को सफल बनाने हेतु ग्राम पंचायत गंगारा कल के सरपंच श्री लोकनाथ उर्रे ,रमेश साहू ,कपूर साहू ,ओम प्रकाश साहू ,सुनील सिंह मरकाम ,आलेख सिंह मरावी ,बिहारी सिंह, प्यारेलाल नोहर सिंह और सुखराज सिंह एवं सभी स्कूल के शिक्षक, बच्चे, पलक, अभिभावक सभी शामिल हुए।