सरगुजा

महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वागत समारोह
06-Oct-2023 8:15 PM
महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वागत समारोह

अंबिकापुर,6  अक्टूबर।शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर  प्राचार्य जे.आर.पैकरा के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से स्नातक प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षण स्टॉफ व नप्रवेशित छात्र छात्राओं का पुष्प गुच्छ भेंट कर व स्वागत गीत से स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया।  प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए समय का प्रबंधन, अनुशासन, नियमित अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया साथ ही सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान में संतुलन बनाते हुए अपने जीवन को सरल बना सकते है।  धीरेन्द्र कुमार जायसवाल ने संदेश दिया की वरिष्ठ छात्र छात्राओं के द्वारा कनिष्ठ का रैगिंग करना दंडनीय अपराध है। आभा रंजना कुजूर सहा.प्राध्यापक ने अपने उद्बोधन  में वरिष्ठ छात्रों के द्वारा कनिष्ठ छात्रों को समय समय पर मार्गदर्शन  करने के लिए प्रेरित किया। 

शिखा दुबे ने अपने संदेश में प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियो को महाविद्यालय को अपना घर समझकर सहेज कर रखने को कहा तथा साथ ही समस्त शिक्षकगण द्वारा सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम के माध्यम से नवयुगल छात्र छात्राओं को अपनी संस्कृतियों से जोड़ा।


अन्य पोस्ट