सरगुजा

अभिजीत के गानों पर थिरका सीतापुर, सीतापुर खेल महोत्सव का समापन
03-Oct-2023 10:08 PM
अभिजीत के गानों पर थिरका सीतापुर, सीतापुर खेल महोत्सव का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सीतापुर, 3 अक्टूबर। खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने लोगों को एक दूसरे से जोडऩे के लिए खेलों के महोत्सव ‘सीतापुर खेल महोत्सव’ का आगाज 21 सितंबर को किया गया था, जिसका फाइनल मुकाबला सोमवार को स्टेडियम ग्राउंड सीतापुर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, सरगुजा कलेक्टर मौजूद रहे।

समापन के दौरान अभिजीत सावंत प्रथम इंडियन आइडल विजेता के गानों पर बारिश में सीतापुर के लोग जमकर थिरके। अभिजीत सावंत के साथ संजय सुरीला सरगुजिया स्टार गायक, पवन रॉय नागपुरी स्टार गायक, गरिमा एक्का नागपुरी स्टार एक्का, गोडसन एक्का नागपुरी स्टार गायक ने भी अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।

फाइनल मुकाबले में खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल खेल खेले गए। खो-खो में केशला को प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये नगद व शील्ड, केरजु को द्वितीय पुरस्कार 25000 रुपये नगद व शील्ड, चिड़ापारा को तृतीय पुरस्कार 11000 रुपये नगद व शील्ड दिया गया।

कबड्डी में सीतापुर को प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये नगद व शील्ड, राधापुर  को द्वितीय पुरस्कार 25000 रुपये नगद व शील्ड, उलकिया को तृतीय पुरस्कार 11000 रुपये नगद व शील्ड दिया गया।

फुटबॉल में झरगवां को प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये नगद व शील्ड,  राजापुर को द्वितीय पुरस्कार 25000 रुपये नगद व शील्ड, ढेलसरा को तृतीय पुरस्कार 11000 रुपये नगद व शील्ड दिया गया।

बारिश के कारण क्रिकेट का सेमीफाइनल और फाइनल मैच नहीं खेला जा सका है, दो दिवस के अंदर सभी मैच कराकर विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान की घोषणा कर दी जाएगी।

श्री भगत ने कहा कि खेल सिर्फ खेल नहीं एक भावना हैं, हार-जीत लगा रहता हैं पर महत्वपूर्ण हैं खेल में प्रतिभागी बनकर पूरे मन भाव से खेलना। मैं सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ, और उम्मीद करता हूँ कि वे ऐसे ही खेल के माध्यम से सरगुजा अंचल के नाम पूरे देश में रोशन करें। और  ‘सीतापुर खेल महोत्सव ’ के अध्यक्ष आदित्य भगत व उनकी टीम को भी बधाई देता हूं कि इस आयोजन को शानदान तरीके से सफल बनाया।

 ‘सीतापुर खेल महोत्सव ’ के अध्यक्ष आदित्य भगत ने कहा - मैं आज काफी उत्साहित हूं कि सीतापुर खेल महोत्सव का सफल आयोजन हुआ, सभी खिलाडिय़ों ने महोत्सव में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया, 21 सितंबर को शुरू हुए महोत्सव का आज फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें सभी विजेता टीमों को बधाई और उन सभी खिलाडिय़ों को बधाई जिन्होंने इस महोत्सव में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। सीतापुर वासियों के उत्साह देखकर हर वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, और अगले वर्ष महिलाओं के लिए भी कई सारे खेल होंगे। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


अन्य पोस्ट