सरगुजा

शोभायात्रा निकाल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
29-Sep-2023 8:19 PM
शोभायात्रा निकाल गणेश प्रतिमाओं का  विसर्जन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,29 सितंबर।
अनंत चतुर्दशी पर बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति द्वारा घड़ी चौक पर शहर के  विभिन्न गणेश पंडालों से निकली शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा  समिति के सदस्य एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं का बड़े भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना करके उन्हें विसर्जन के लिए विदा किया गया। 

बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति के घड़ी चौक पर भव्य स्वागत आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, नृत्य और संगीत प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। 

समिति संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि अनंत चतुर्दशी समारोह में सम्मिलित शहर के विभिन्न गणपति पंडाल, गणमान्य अतिथि , गणपति भक्तों  की उपस्थिति और कार्यकर्ता साथियों के परिश्रम ने शहर की गरिमा बढ़ाने वाला एक भव्य कार्यक्रम दिया है, हाथी पखना गणपति धाम से पूजन की शुरुआत हुई और आज विधि विधान से पूजा करके मंगल कामना के साथ विसर्जन किया गया।

भगवान गणेश झांकी के दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। भक्ति गीतों की धुन पर युवाओं की टोली थिरक रहीं थीं।  विर्सजन से पहले मंगलमूर्ति भगवान गणपति का मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर आरती और प्रसाद बांटा गया। क्षेत्र की सुख शांति की कामना करते हुए बाप्पा को विदाई दी।

इस अवसर पर भारत सिंह सिसोदिया,सुभाष चंद्र अग्रवाल, ललन प्रताप सिंह,अजय अग्रवाल, शफ़ी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, जे पी श्रीवास्तव,करता राम गुप्ता, श्यामलाल जयसवाल,राजीव अग्रवाल, मधुसूदन शुक्ला,विजय सोनी, आर के शुक्ला, राजेश अग्रवाल, रविंद्र तिवारी, कलेक्टर कुंदन कुमार,एसपी सुनील शर्मा, एसडीम पूजा अग्रवाल, सीएसपी कौशिक, थानेदार राजेश सिंह सहित सैकड़ो  नागरिक मौजूद थे।


अन्य पोस्ट