सरगुजा

अंधला में अमृत नल जल योजना पानी टंकी का भूमिपूजन
29-Sep-2023 8:17 PM
अंधला में अमृत नल  जल योजना पानी  टंकी का भूमिपूजन

लखनपुर, 29 सितंबर।  लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंधला में अमृत नल जल योजना पानी टंकी का भूमिपूजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव के द्वारा  4 करोड़ की लागत से बनने वाले पानी टंकी का भूमिपूजन बैगा के द्वारा कराया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, शशि पांडेय, मुजीब खान,सरपंच भवन, उपसरपंच व ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट