सरगुजा
अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट
मैनपाट विकासखंड के तराई इलाके का मामला
अंबिकापुर, 28 सितंबर। सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के सैकड़ों ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से की है।
सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के कई ऐसे पहुंचवीन और तराई इलाके हैं, जहां मूलभूत सुविधाएं आज तक नहीं पहुंच सकी है, जिसको लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्या कलेक्टर को बताई।
ग्रामीणों ने कहा कि उड़मकेला ग्राम पंचायतो के आश्रित ग्रामों के लोगों के पास शुद्ध पेयजल, पुल, सडक़ सहित शिक्षा की व्यवस्था नहीं होने से परेशान हंै। इधर अपर कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जानकारी भेज दिया गया है।