सरगुजा

सांसद रमेश बिधूड़ी को निष्कासित करने लोकसभा स्पीकर को भेजा पत्र
26-Sep-2023 8:18 PM
सांसद रमेश बिधूड़ी को निष्कासित करने लोकसभा स्पीकर  को भेजा पत्र

अंबिकापुर,26 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को एक पत्र लिखते हुए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी  को निष्कासित करने पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में कहा कि सांसद रमेश बिधूड़ी को भारत के संवैधानिक मूल्यों पर आस्था रखना चाहिए, जिसकी उनके द्वारा शपथ ली जाती है। लेकिन सांसद बिधूड़ी ने सांसद दानिश अली को धार्मिक आधार पर अपमानित किया, जो घोर निंदनीय एवं असंवैधानिक है। परवेज ने मांग की है कि सांसद रमेश बिधूड़ी को संसद से निष्कासित कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।


अन्य पोस्ट