सरगुजा

गणेशोत्सव पर कई स्पर्धाएं, प्रतिभाओं को मिलेगा मौका
24-Sep-2023 10:13 PM
गणेशोत्सव पर कई स्पर्धाएं, प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

अम्बिकापुर, 24 सितंबर। गौरीपुत्र नवयुवक सेवक संघ दर्रीपारा के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान गौरीपुत्र नवयुवक सेवक संघ विभिन्न प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

विगत वर्ष इस समिति ने गायन और डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों  को इनाम दिया था। इसी की तर्ज पर इस वर्ष भी गणेशोत्सव के दौरान गायन और डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। ये प्रतियोगिताएं 24 सितंबर से प्रारंभ होकर 27 सितंबर तक प्रतिदिन होंगी। 24 सितंबर को गायन प्रतियोगिता होगी। डांस प्रतियोगिताएं तीन वर्ग में होंगी। ये ग्रुप डांस, एकल प्रतिभागी के जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता होगी।

डांस प्रतियोगिता 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होंगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेता के लिये अधिकतम 51000/रु से 110000/रु तक की पुरस्कार की राशि रखी गयी है। सभी प्रतियोगिताएं खुले मंच पर आमजन के समक्ष होगी। 28 सितंबर को छत्तीसगढ के मशहूर लोक गायक दिलिप षडंगी के आर्केस्ट्रा भी आयोजन किया गया है।


अन्य पोस्ट