सरगुजा

100 फीट के रावण का होगा दहन, होगी भव्य आतिशबाजी
24-Sep-2023 10:03 PM
100 फीट के रावण का होगा दहन, होगी भव्य आतिशबाजी

सरगुजा सेवा समिति व नागरिक समिति की संयुक्त बैठक में कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,24 सितंबर। दशहरा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है, सरगुजा सेवा समिति व नागरिक समिति व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वर्षों से अंबिकापुर में दशहरा महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है।

महोसव को लेकर सरगुजा सेवा समिति व नागरिक समिति की संयुक्त बैठक स्थानीय होटल पर्पल आर्किड में संपन्न हुई जिसमें सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी की सहमति से दशहरा महोत्सव में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा बनाई गई,  जिसमें इस वर्ष रावण की लंबाई बढ़ा कर 100 फिट करने का निर्णय लिया गया व आतिशबाजी के बजट में भी बढ़ोतरी की गई।

इस बार आतिशबाजी शिवाकाशी की टीम द्वारा की जाएगी जो की अंबिकापुर में पहली बार होगा। शोभायात्रा पर भी अनेकों निर्णय लिए गए इस बार की शोभायात्रा में झांकियां की संख्या के साथ-साथ और भी आकर्षक चीजों को जोड़ा जाएगा,साथ ही शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाने आमजन से शामिल होने की अपील भी की जाएगी।

महोत्सव के अंतर्गत रामचरितमानस प्रतियोगिता 17 व 18 अक्टूबर को शिशु मंदिर स्कूल के हाल में निर्धारित किया गया,व शैला नृत्य प्रतियोगिता 21 अक्टूबर को कला केंद्र मैदान में रखा जाएगा। इस वर्ष प्रतियोगिताओं में मिलने वाली ईनाम की राशियों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी,नागरिक समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल,महासचिव राजीव अग्रवाल,अखिलेश सोनी,भारत सिंह सिसोदिया ,राजेश अग्रवाल ,कृष्ण कुमार अग्रवाल,प्रकाश साहू,मुकेश अग्रवाल, ललन प्रताप सिंह,,राजू अग्रवाल,जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा,संजय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल,संजय मित्तल,राजीव विश्वकर्मा, राकेश गुप्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट