सरगुजा

शहर की सफाई में अव्वल अम्बिकापुर अब मोबाइल की स्वच्छता पर करेगा काम
22-Sep-2023 8:22 PM
शहर की सफाई में अव्वल अम्बिकापुर अब मोबाइल की स्वच्छता पर करेगा काम

  निगम को यह इनोवेटिव आइडिया 8वीं की छात्रा ने दिया है  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 22 सितंबर। शहर की सफाई के साथ साथ अब अम्बिकापुर नगर निगम मोबाइल, कम्प्यूटर और टैबलेट जैसे उपकरणों के अनुपयोगी डाटा के सफाई का अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने मोबाइल में पड़े बेकार के डेटा और एप्लिकेशन को रिमूव करने और उपयोगी डाटा संरक्षित रखने की सलाह दी जा रही है।

पहले चरण में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मुहिम से जोडक़र जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम को यह इनोवेटिव आइडिया भी एक 8वीं की छात्रा ने दिया है।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि हम आज एक बड़े सफाई अभियान के लिए राजमार्गों पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन बारिश  के कारण सभी लोग उपस्थित नहीं हो पा रहे थे, तभी होलीक्रॉस विद्यालय के कुछ छात्रों ने अनोखी बात पर चर्चा शुरू की, इसके बाद हम अपने डिजिटल परिदृश्य को साफ करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस अनोखी सोच को राज्य शहरी विकास अभिकरण के साथ साझा कर ‘डिजिटल डिटॉक्स : ए स्टे-एट-होम स्वच्छता मिशन’ अभियान पूरे प्रदेश में प्रारंभ किया गया।

हॉली क्रॉस स्कूल में पढऩे वाली 8 वीं की छात्रा समृद्धि ने कहा कि शहर के साथ मोबाइल और टैबलेट को भी साफ रखना चाहिए,कई तरह की फाइलों का कचरा अनुपयोगी  एप्स डाउनलोड करने से मोबाइल हैंग होता है,जरुरी डाटा समय पर नहीं मिलता है। अगर हम अपने मोबाइल को क्लीन रखेंगे तो काम करने में आसानी होगी और मोबाइल भी जल्दी खराब नही होगा,छात्रा का यह सुझाव बेहतर था। सभी ने इस आइडिया को सराहा और इसके बाद इसे डिजिटल डिटॉक्स का नाम देकर जागरूकता शुरू कर दी गई है।

डिजिटल डिटॉक्स क्या है?
आपको आश्चर्य होगा कि हम बिना सोचे-समझे कितनी डिजिटल अव्यवस्था जमा कर लेते हैं - अप्रयुक्त ऐप्स, भूली हुई फ़ाइलें और यहां तक कि उपेक्षित फ़ोल्डर भी। यह सब भंडारण लेता है और आपके उपकरणों को अधिक ऊर्जा का उपयोग करके अधिक मेहनत करने के लिए मजबूर करता है। इस डिजिटल अव्यवस्था को दूर करके, आप वास्तव में अपनी डिवाइस पर डिजिटल अपशिष्ट कटौती का अभ्यास कर सकते हैं।
आपको इसमें क्यों शामिल होना चाहिए-

ऊर्जा बचाएं- छोटे डिजिटल फ़ुटप्रिंट से ऊर्जा का उपयोग कम होता है, जो हमेशा एक अच्छी बात है।एक सुव्यवस्थित डिजिटल वातावरण आपके गैजेट को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। उन्नत सुरक्षा: अप्रयुक्त या पुरानी फ़ाइलें और ऐप्स हैकर्स के लिए प्रवेश द्वार हो सकते हैं, इसलिए उनसे छुटकारा पाएं। 

लागत बचत- अतिरिक्त मेमोरी/स्टोरेज या नए उपकरणों की कम आवश्यकता का मतलब है आपकी जेब में अधिक पैसा बचे साथ इलेक्ट्रॉनिक कचरा में कमी हो, इसलिए अपील की जा रही है कि आगे बढ़ें और अपने फोन, लैपटॉप और क्लाउड स्टोरेज को बहुत जरूरी साफ-सुथरा बनाएं, याद रखें, एक स्वच्छ डिजिटल डिवाइस रखे।


अन्य पोस्ट