सरगुजा

हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम में नितीश भारद्वाज होंगे शामिल
22-Sep-2023 8:18 PM
हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम में नितीश भारद्वाज होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,22 सितंबर।
संस्कार भारती संस्था के द्वारा रामानुजगंज के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महाभारत टेलीविजन धारावाहिक में भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके नितीश भारद्वाज शामिल होंगे। 

ज्ञात हो कि नीतीश ने महाभारत टीवी सीरियल में भगवान कृष्ण का किरदार निभा कर पूरे देशभर में प्रसिद्धि पाई। विष्णु पुराण में भगवान श्री हरि परशुराम का किरदार निभाकर सभी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। हिंदी फिल्मों में भी उन्हें लोगों ने बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए देखा है।

संस्कार भारती संस्था के द्वारा आगामी 25 सितंबर को रामानुजगंज के गांधी मैदान में आयोजित हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मशहूर अभिनेता और महाभारत टेलीविजन धारावाहिक में भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके नितीश भारद्वाज शामिल होंगे, जिसको लेकर जिलेभर के लोगों में भारी उत्साह है। 1001 देवरूपों में सुसज्जित बालक-बालिकाएं इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां संस्कार भारती संस्था के तरफ से शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नितीश भारद्वाज शामिल होंगे। मुख्य अभ्यागत के तौर पर पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम राष्ट्रीय नाट्य विद्या के सहसंयोजक निरंजन पंडा, संस्कार भारती के मध्य क्षेत्र प्रमुख अनिल जोशी, संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री निरज श्रीधर, संस्कार भारती के सरगुजा जिलाध्यक्ष रंजीत सारथी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष रिखी क्षत्रिय करेंगे।


अन्य पोस्ट