सरगुजा
कश्यप जयंती पर केशरवानी की शोभायात्रा 24 को
22-Sep-2023 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 22 सितंबर। केशरवानी वैश्य सभा की बैठक समाज के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से आगामी 24 सितंबर को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
भव्य शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और सहभोज सहित विविध आयोजन होंगे। केशरवानी महिला सभा, तरुण सभा द्वारा शोभायात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे।
बैठक में केशरवानी सभा, महिला सभा, तरुण सभा के पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। केशरवानी सभा के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे