सरगुजा

लग्जरी कार से गांजा तस्करी, एक गिरफ्तार, एक फरार
22-Sep-2023 8:08 PM
लग्जरी कार से गांजा तस्करी, एक गिरफ्तार, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 सितंबर।
लग्जरी कार से गांजा की तस्करी करने वाला फरार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर सेल की सक्रियता से गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य फरार है। 

मामले में 85 किलो 510 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल कीमती लगभग 16 लाख 40 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त कार  पूर्व में बरामद किया गया था।

पुलिस के मुताबिक़ कोतवाली पुलिस टीम को 7 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली  कि एक लग्जऱी कार में 2 संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा रखकर शहर में खपाने के लिए ला रहे हैं। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दरिमा मोड़ के पास पुलिस टीम तैनात कर संदिग्ध कार की निगरानी की जा रही थी, इस बीच संदिग्ध लग्जऱी कार में बैठे दोनों आरोपी पुलिस टीम की भनक पाकर बीच रास्ते में ही कार को छोडक़र झाडिय़ों का सहारा लेकर मौक़े से फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी करने पर कुल 85 किलो 510 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती लगभग 16 लाख 40 हजार रुपये का बरामद किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए सतत प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तकनीकी जानकारी प्राप्त की एवं संदिग्ध की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। संदेही द्वारा अपना नाम टिकेश्वर यादव  उम्र (26 वर्ष) सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त प्रकरण में एक अन्य फरार है। 


अन्य पोस्ट