सरगुजा

पिकअप ने पांच को रौंदा, नाबालिग की मौत, बाकी की हालत गंभीर
22-Sep-2023 8:04 PM
पिकअप ने पांच को रौंदा, नाबालिग की मौत, बाकी की हालत गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 22 सितंबर।
सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदमा रोड पर एक पिकअप की चपेट में  एक  11 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई, वहीं 4 की हालत गंभीर है। भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

उदयपुर के नजदीक ग्राम पुटा में गुरुवार शाम करीब 7 बजे कुमदेवा निवासी रामविलास अग्रवाल का पिकअप क्रमांक सीजी 15 ए 5767 के चालक के द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए ग्राम बैगापारा के बाद सरना के पास जाते हुए बाइक सवार दलसाय को रफ्तार पिकअप से बचाने के चक्कर में खेत में जा गिरा।

पिकअप की रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिल में रामनगर के माया सिंह पिता चेतन 24 वर्ष एवं बलू 19 वर्ष का आमने-सामने भिड़ंत होने के कारण पैर टूटने एवं गंभीर चोटें आने से हालत गंभीर हो गई। मोटरसाइकिल का भी भारी नुकसान हुआ। पिकअप चालक के द्वारा  ग्राम सानीबररा में गणेश विसर्जन देखकर जा रहे लक्ष्मणगढ़ के तीन लडक़ों  पिंटू पिता बुदरु 18 वर्ष,  ठिभू पिता बुदरु 14 वर्ष,  विकेश पिता सोनेलाल 11 वर्ष को रौंदते हुए फरार हो गया, जिससे तीनों को गंभीर चोटे आई।

उदयपुर से आ रहे पत्रकार नेपाल यादव एंबुलेंस न मिलने पर अपनी गाड़ी स्कॉर्पियो में तीनों बच्चों को ले गए। तत्काल युवा नेता मनीष पांडे को जानकारी अवगत कराया गया। उन्होंने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर  डॉक्टरों को तैयार कर मरहम पट्टी करा कर एंबुलेंस का व्यवस्था कराया गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर रेफर किया गया।जिला अस्पताल में नाबालिग विकेश कुमार की मौत हो गई और चार की हालत गंभीर है।

इधर पुलिस टीम एवं हाथी विचरण क्षेत्र में नाकाबंदी कर ड्यूटी कर रहे फॉरेस्ट की टीम के द्वारा भाग रहे पिकअप चालक को अफरा-तफरी में सुखरीभंडार के हनुमान मंदिर पास पकड़ा। 

देखते देखते मौके पर 30-35 की संख्या में भीड़ जमा हो गई और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा पिकअप एवं चालक को बैठाकर थाने ले गई।


अन्य पोस्ट