सरगुजा

स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण
21-Sep-2023 8:19 PM
स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण

लखनपुर,21 सितंबर। नगर पंचायत लखनपुर में इंडिया स्वच्छता लीग एवं 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को प्रात: 10.30 बजे से सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समस्त स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया  तथा शिविर लगाकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का फार्म भरवाया गया।  इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे  एवं स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर दिनेश साहू, ऐल्डरमैन शराफल अली मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र बहादुर पटेल, स्वच्छता दीदीयां, सफाई कर्मचारियों  एवं गणमान्य नागरिकों उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट