सरगुजा

श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर विविध आयोजन, स्वच्छता दीदीयों का सम्मान भी
21-Sep-2023 8:16 PM
श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर विविध आयोजन, स्वच्छता दीदीयों का सम्मान भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 21 सितंबर।
श्री सर्वेश्वरी समूह का 63वां स्थापना दिवस समारोह शाखा प्रांगण चोपड़ा पारा अंबिकापुर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आज संपन्न हुआ। इसके साथ आज ही अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम का जन्म षष्ठी पर्व समारोह भी मनाया गया।

श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत प्रात: 6 बजे से प्रभात फेरी आश्रम प्रांगण से प्रारंभ होकर रिंग रोड मार्ग से लरंग साय चौक, स्कूल रोड, महामाया चौक, अग्रसेन चौक, ब्रह्म रोड, देवीगंज रोड होते हुए वापस शाखा प्रांगण में आने के पश्चात ध्वजातोलन कार्यक्रम एवं सफल योनि का पाठ एवं सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया। आज ही के दिन अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी का जन्म षष्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रांगण में स्थित नाग मंदिर में बाबा कीनाराम के विग्रह की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से आश्रम प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि अघोरेश्वर महाप्रभु श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जनकल्याण राष्ट्रहित एवं मानव कल्याण के लिए किया गया है। इसके अंतर्गत संस्था द्वारा 19 सूत्रीय कार्यक्रम बनाए गए हैं, जिसका क्रियान्वयन प्रधान कार्यालय पडाव वाराणसी एवं देश के विभिन्न प्रांतो में शाखों के माध्यम से संचालित है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा प्रांगण में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें नगर की स्वच्छता दीदीयों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया। इस गोष्ठी में समूह के बारे में लोगों ने अपने विचार रखें। पूरे कार्यक्रम में समूह के पदाधिकारी एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट