सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,19 सितंबर। दरिमा स्टेडियम में युवा शक्ति समिति द्वारा आयोजित मोदी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया एवं आयोजक रोचक गुप्ता, आसूमल गर्ग के उपस्थिति में हुआ।
ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय मोदी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन दरिमा स्टेडियम में किया गया।
कार्यक्रम में कुल 32 टीम में सम्मिलित हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के युवा देश के सपने को चरितार्थ करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं हेतु सरगुजा जिले के सभी ब्लॉक की टीमों को मिलाकर कुल 32 टीम इस आयोजन में हिस्सा लेंगी।
आयोजन समिति के रोचक गुप्ता एवं आसूमल गर्ग के द्वारा बताया गया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन एक महीना तक चलेगा एवं इस टूर्नामेंट में प्रथम विजेता टीम को 51000 द्वितीय विजेता को 31000 एवं तृतीय टीम को सांत्वना स्वरूप 5100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सिंह सिसोदिया ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन से हमारी सरगुजा की युवा प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पहचान मिलेगी, सरगुजा जिला आदिवासी बहुल जिला होने के बावजूद खेल प्रतिभाओं से परिपूर्ण है एवं ऐसे आयोजनों के होने से निश्चित रूप से हमारे देश के युवा मजबूत होंगे।
मोदी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजक रोचक गुप्ता के द्वारा कहा गया कि शारीरिक एवं मानसिक तंदुरुस्ती आज के युवाओं की मुख्य शक्ति होती है एवं हमारा उद्देश्य भी युवाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाने का है और ऐसे आयोजन हमेशा आगे भी किया जाता रहेगा साथ में उनके द्वारा सभी युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के आशुमल गर्ग के द्वारा कहा गया कि यह आयोजन सिर्फ दरिमा का नहीं बल्कि पूरे सरगुजा जिले का आयोजन है, जिसमें मोदी कप के प्रति युवाओं का रुझान बहुत ही सकारात्मक आया है, हमारे पास लगभग 60 से 70 टीमों के द्वारा संपर्क किया गया है और इस आयोजन को आगे भी बड़े बृहद रूप से आयोजित किया जाएगा।
आज दो मैच का आयोजन किया गया जिसमें पहला मैच रिखी (उदयपुर) एवं अड़ची के मध्य खेला गया, जिसमें विजेता अड़ची रहा, दूसरा मैच कुम्हरता एवं महेशपुर के मध्य खेला गया जिसमें विजेता कुम्हरता टीम रही।