सरगुजा
शौर्य जागरण यात्रा-विशाल बाइक रैली कल
15-Sep-2023 10:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 15 सितंबर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में सरगुजा जिले के अमर बलिदानी निरीक्षक हेमंत मरावी एवं श्याम किशोर शर्मा की स्मृति में शौर्य जागरण यात्रा एवं विशाल बाईक रैली का आयोजन 17 सितंबर को आयोजित किया गया है।
दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज मैदान में एकत्रीकरण है तत्पश्चात यात्रा गांधीचौक से चौपाटी, जोड़ा पीपल से शिवाजी चौक (गुदरी चौक) से गुरुनानक चौक (थाना चौक) से माहामाया चौक से सदर रोड होते हुए जयस्तभ चौक से अग्रसेन चौक से होते हुए ब्रम्हरोड़ से संगम चौक देवीगंज रोड़ से होते हुए कला केन्द्र मैदान घड़ी चौक पर सभा के रूप में समापन किया जाएगा।
जहां सभा में अमर बलिदानियों के परिजनों को विश्वहिन्दु परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे