सरगुजा
अभय उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत
14-Sep-2023 9:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 14 सितंबर। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह को स्टार लगाकर उप निरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरिक्षक अभय सिंह को विभाग द्वारा मिली नई दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही कार्यालयीन कार्यों मे गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक अभय सिंह के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे