सरगुजा

लाइब्रेरी व वरिष्ठ साहित्यकारों पर शोध कार्य कराएगी संस्था
13-Sep-2023 9:08 PM
लाइब्रेरी व वरिष्ठ साहित्यकारों पर शोध कार्य कराएगी संस्था

भारतेन्दु साहित्य कला समिति ने मनाया भारतेन्दु जयंती समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,13 सितंबर। साहित्य एवं कला के विकास हेतु समर्पित संस्था भारतेन्दु साहित्य कला समिति, सरगुजा द्वारा भारतेन्दु जयंती के अवसर पर साहित्यिक समारोह का आयोजन स्थानीय भारतेन्दु भवन में किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. राज कुमार उपाध्याय ‘मणि’ विषिष्ट अतिथि नीलाभ शर्मा, श्रीमति नीलिमा मिश्र तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ विचारक बब्बनजी पाण्डेय ने की। भारतेन्दु हरिषचन्द्र एवं माता सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ श्रीमती गीता द्विवेदी के सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार उपाध्याय ‘मणि’ ने भारतेन्दु हरिषचन्द्र के जीवनवृत्त पर प्रकाष डालते हुये कहा कि आज इनकी 173वीं जयंती है। भारतेन्दु जी संधिकाल के महापुरुष कवि थे जिनके द्वारा लगभग 300 पुस्तकों का लेखन एवं प्रकाषन किया गया। हिन्दी खड़ी बोली की स्थापना का महती कार्य उनके द्वारा किया गया। भारतेन्दु ने नाट्य साहित्य का इतिहास लिखा एवं संस्कृत व बंगला के नाटकों का अनुवाद भी किया। इनके कहानी एवं नाटकों में धारदार व्यंग्य देखते ही बनता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नीलाभ शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतेन्दु जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आलोचक रामबिलास शर्मा के शब्दों में अन्र्तविरोधों से घिरा हुआ है। भारतेन्दु ने खड़ी बोली में रचना प्रारंभ कर उसे लोक से जोडऩे का कार्य किया। तथा स्वदेषी आन्दोलन के माध्यम से जनता में नई चेतना का संचार किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुदामा मिश्र ने कहा कि भारतेन्दु पांच वर्ष की बल्यावस्था में दोहा लिखने के लिए उनके पिता द्वारा सुकवि होने का आशीर्वाद प्राप्त कर उसे फलीभूत किया। 15 वर्ष की अवस्था में साहित्य सेवा प्रारंभ कर 17 वर्ष में कवि वचन सुधा पत्रिका निकालना प्रारंभ किया जिसमें तात्कालीन विद्वतजनों की रचनायें छपती थीं। 29 वर्ष की अवस्था में मजिस्ट्रेट बनाये गये और आधुनिक हिन्दी साहित्य के जनक के रूप में प्रतिष्ठित हुए।

भारतेन्दु साहित्य समिति के अध्यक्षा नीलिमा मिश्र ने भारतेन्दु के व्यक्तित्व और उनके द्वारा प्रकाषित पत्रिकाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतेन्दु ने उर्दू, फारसी, संस्कृतनिष्ट भाषा से पृथक सरल व सहज हिन्दी खड़ी बोली में लेखन प्रारंभ कर उसे जन भाषा बनाया। उन्होंने इस अवसर पर भारतेन्दु भवन में लाईब्रेरी की स्थापना एवं विषिष्ट साहित्यकारों पर शोध कराने की घोषणा की जिनका उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

वरिष्ट विचारक सेवा निवृत्त प्राचार्य बब्बनजी पाण्डेय ने अपने समीक्षात्मक वक्तव्य में कहा कि भारतेन्दु हरिषचन्द्र एक संस्था और शास्त्रज्ञ होने के साथ ही युगपुरुष थे। वे एक श्रेष्ठ नाटककार एवं पत्रकार भी थे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि वास्तव में भारतेन्दु अत्यंत परम्परागत युग में अत्यन्त प्रगतिषील थे।

इस अवसर पर समिति संयोजक द्वितेन्द्र मिश्र द्वारा सभा को संबोधित किया गया। तथा वरिष्ठ कवयित्री एवं प्राचार्य श्रीमती संध्या सिंह द्वारा भारतेन्दु हरिशचन्द्र की गद्य रचना ‘लेवी जान लेवी’ का पाठ किया गया।  गीता द्विवेदी ने भारतेन्दु की पद्य रचना का सस्वर पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कश्यप एवं अर्चना पाठक ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. सुधीर पाठक ने किया।  इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्र, वेद प्रकाश अग्रवाल, शशिकांत दुबे, ब्रह्मशंकर सिंह, कन्हैयालाल गौड़, एम.एम. मेहता, जे.पी.श्रीवास्तव, अंजनि सिन्हा, सपन सिन्हा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, अजय शुक्ल बाबा, उत्तम कुमार तिवारी, राजेश पाण्डेय अब्र, राकेश मिश्र, रमेश सिन्हा, उमेश कुमार पाण्डेय, अखिलेश कुमार दुबे, के.के. मिश्र, अनिल कुमार सिंह, अशोक सोनकर, डॉ. नीरज वर्मा, आर.डी. मिश्र, मंजू पाठक, सीमा तिवारी, माधुरी जायसवाल, आषा पाण्डेय सहित अन्य साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट