सरगुजा

जशपुर से निकलने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा 17 को सरगुजा में करेगी प्रवेश
12-Sep-2023 9:34 PM
जशपुर से निकलने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा 17 को सरगुजा में करेगी प्रवेश

परिवर्तन यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं-रामविचार नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,12 सितंबर। भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए निकाले जाने वाली परिवर्तन यात्रा 15 सितम्बर को जशपुर के मां खुडिया रानी के दर्शन से प्रारम्भ होकर रतनपुर मां महामाया देवी के दर्शन के बाद समाप्त होगी। जशपुर में यात्रा को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हरी झण्डी देकर रवाना करेंगे।

परिवर्तन यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम के मुख्य आतिथ्य भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व झारखण्ड भाजपा विधायक अनन्त ओझा, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा तथा भाजपा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की उपस्थिति में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सरगुजा संभाग में परिवर्तन यात्रा के आगमन रूट चार्ट, आमसभा तथा स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियो के संबंध में विस्तार से बातचीत की गई।इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम ने भाजपा कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के सुख, शान्ति व समृद्धि को लौटाने वाली यात्रा सिद्ध होगी, भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस परिवर्तन यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुट जायें।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सरगुजा में परिवर्तन यात्रा के प्रवेश की जानकारी देते हुए बताया की 17 सितम्बर को सीतापुर के गुतुरमा में यात्रा सरगुजा जिले में प्रवेश करेगी जहाँ परिवर्तन यात्रा के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

 इसके बाद सीतापुर बस स्टैंड गायत्री मंदिर के पास आम सभा,बतौली में स्वागत सभा, रघुनाथपुर में आमसभा तथा बी.टी.आई. ग्राउंड अम्बिकापुर में आम सभा कार्यक्रम तय किये गए हैं। 17 सितम्बर को अम्बिकापुर में रात्रि विश्राम के पश्चात् प्रात: समाज प्रमुखों के साथ जन सम्पर्क, प्रेस वार्ता तथा मां महामाया देवी मंदिर दर्शन के पश्चात यात्रा फिर से प्रारम्भ होगी तथा ककना, बरियो, में स्वागत सभा, राजपुर हाई स्कूल मैदान में आम सभा, पस्ता में स्वागत सभा तथा बलरामपुर में आम सभा के रूप में समाप्त होगी तथा रात्रि विश्राम कर आगे बढ़ेगी।

बी.टी.आई ग्राउंड में होगी परिवर्तन यात्रा की विशाल आम सभा-

छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा की विशाल आम सभा अम्बिकापुर के बी.टी.आई ग्राउंड में 17 सितम्बर को होगी।यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि आज बी.टी.आई ग्राउंड में होने वाले परिवर्तन यात्रा की विशाल आमसभा के तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्यों की टीम निरीक्षण के लिए बी.टी.आई ग्राउंड पहुचे थे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने आयोजन समिति के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी,अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, आलोक दुबे,मनोज गुप्ता,मधुसुदन शुक्ला, विवेक दुबे,सन्तोष दास,विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, मनोज गुप्ता, विकाश पाण्डेय, विजय व्यापारी, मधु सुदन शुक्ला, सन्तोष दास, अभिषेक शर्मा, राजेन्द्र जायसवाल, विश्व विजय तोमर, दिनेश साहू, रामकेश्वर राजवाड़े, विरेन्द्र बघेल, अजय प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, राम प्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट