सरगुजा

अपहरण कर हत्या, चौथा आरोपी गिरफ्तार
11-Sep-2023 8:28 PM
अपहरण कर हत्या, चौथा आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 सितंबर।
अपहरण कर हत्या करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी कलेश्वर दास ने 30 अगस्त को थाना कोतवाली आकर सूचना दी कि भफोली मेन रोड गंजास नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पास की झाडिय़ों मे पड़ा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर घटना कारित करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था।

उक्त मामले में घटना दिनांक से एक आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी के शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सम्बन्ध में मुखबिर तैनात किया गया था। विशेष पुलिस टीम के सतत प्रयास से आज दिनांक को घटना के चौथे आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ  की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम इंद्रजीत नगेसिया उम्र 30 वर्ष साकिन महादेव जोबला थाना बगीचा जिला जशपुर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट