सरगुजा

टीबी के बारे में लोगों को किया जागरूक
11-Sep-2023 8:27 PM
टीबी के बारे में लोगों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 सितंबर।
सोमवार को पेंशनर समाज सरगुजा की विशेष बैठक पर्यावरण और टीबी मुक्त भारत के संदर्भ में ग्राम पंचायत सरगवां मझलीपारा स्कूल प्रागंण में किया गया। जिसमें पिरामल फाउंडेशन जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र तिवारी एवं राज नारायण द्विवेदी के द्वारा  बैठक में उपस्थित लोगों को टीबी के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया।

इस आयोजन हेतु अध्यक्ष हरिशंकर सिंह के द्वारा टीबी मुक्त भारत के निर्माण में पेन्शनर समाज की सहभागिता होगी के बारे में सहमति दी गई। कार्यक्रम में पेन्शनर समाज के जेष्ठ-श्रेष्ठ अधिकारियों के बिच ग्राम पंचायत सरगवां के सरपंच  मीना हरिना की मुख्य अतिथ्य में टीबी मुक्त पंचायत की बातें हुई। जिसका समर्थन सभी लोगों ने किया। 

इस अवसर पर सरपंच  मीना हरिना ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है, कि हमारे पंचायत को टीबी मुक्त करने हेतु पिरामल फाउंडेशन का साथ देने पेन्शनर समाज भी आगे आ रहा है, जो कि बहुत ही अच्छी पहल है। पेंशनर समाज के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मझलीपारा शाला प्रांगण में  एक सौ पौधों का रोपण किया गया। जिसके देखरेख की जिम्मेदारी सरपंच को दी गई।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में राज नारायण द्विवेदी जिला कार्यक्रम समन्वयक सूरजपुर को प्रथम व्याख्यान हेतु बुलाया गया। श्री द्विवेदी ने टीबी बिमारी के लक्षण, जाँच, उपचार तथा जिला मुख्यालय में उपलब्ध सुविधाएं एवं सेवाओं पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि घरों में काम करने वाली महिलाओं को क्षय रोग का लक्षण हो तो उसका जांच अवश्य करवाए। साथ ही यह भी बताया गया कि एक टीबी मरीज साल भर में 10 से 15 नया मरीज बना सकता है।

पिरामल फाऊंडेशन जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा कार्यक्रम पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि हर तीन मिनट में एक व्यक्ति की मौत टीबी बिमारी से होती है। टीबी से बचने के लिये एक ही उपाय है, कि आपके पास-पड़ोस में एक भी टीबी रोगी न हो। और यदि है तो उसका जाँच और उपचार होना चाहिए।

जिला कार्यक्रम समन्वयक सरस्वती विश्वकर्मा ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत के लिए सभी का सहयोग और समर्थन चाहिए, इसलिए पिरामल फाउंडेशन समाज के सभी मंचों पर जाकर संबंधित जानकारी दे रहा है।

 संघ के संरक्षक आर.एन. अवस्थी ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य भारत के लिये प्रथम प्रयास ग्राम पंचायत स्तर से होनी चाहिए। पिरामल फाउंडेशन का कार्य सराहनीय और प्रशंसनीय है।


अन्य पोस्ट