सरगुजा

रकम दोगुना करने का झांसा दे ठगी, गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
11-Sep-2023 8:17 PM
रकम दोगुना करने का झांसा दे ठगी, गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,11 सितंबर।
रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने 2 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी सरगुजा पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को इसी मामले में  गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक़  प्रार्थी मुलायम सिंह यादव  निवासी ग्राम भेडिया धौरपुर हाल मुकाम बटवाही लुंड्रा द्वारा घटना दिनांक 20 फरवरी को उसके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर द ग्लोबल करेंसी नामक कंपनी में पैसा लगाने पर लगाई गई रकम को दुगुना करने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 12,65,200 रूपये प्रार्थी के यूपीआई आईडी से ठगी कर लिया गया था। मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में अपराध आई. टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले में सरगुजा पुलिस द्वारा पूर्व में 4 आरोपियों को सूरज गुजरात से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

पुलिस ने सायबर सेल से आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त पुलिस टीम को गुजरात रवाना किया गया था, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम  गोधाविया समीर युनुसभाई (25)  गुजरात,  चंद्रकांत अशोकभाई हडियाल (22) गुजरात का होना बताये।

आरोपियों से ठगी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकर किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 2 मोबाईल बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट