सरगुजा

मानसिक बीमार युवक की नाला में तैरती मिली लाश
09-Sep-2023 7:59 PM
मानसिक बीमार युवक की नाला में तैरती मिली लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली,9 सितंबर।
आज सुबह बतौली थाना अंतर्गत जोकी नाला में युवक की लाश मिली। जिससे  क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने उसकी जानकारी बतौली थाने में दी।

बतौली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।  तैरते शव नदी में मिलने की खबर क्षेत्र में फैली तो पता चला युवक 2 दिन पहले भटको आया था, जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। युवक मूल रूप से  जशपुर का रहने वाला है।

मृतक उदय लकड़ा पिता बलासुयस लकड़ा उम्र 21 वर्ष जबलपुर में रहकर बीकॉम सेकंड ईयर में पढ़ता था। गत 7 तारीख को भटको बतौली में  किराया के मकान में रह रहे अपने परिवार के पास आया था। मृतक के पिता जिंदल रायगढ़ में काम करते हैं, जबकि माँ शिक्षिका है। 

शुक्रवार रात 9 बजे घर से निकला था, जिसे परिजन ढूंढ रहे थे, लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। आज युवक का शव बतौली स्थित जोकीनाला में तैरते हुए मिला।  परिजन ने शव की पहचान कर दिमागी संतुलन खराब होने की जानकारी पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस जाँच मे जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट